Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पिता के सामने यमुना में कूदी बेटी:बोली- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना, शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर शोषण किया

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक युवती ने अपने पिता के सामने यमुना में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोर युवती की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक ने उनकी बेटी को शादी झांसा दिया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। बेटी ने जब शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसी के चलते बेटी अवसाद में थी। पिता का कहना है कि घटना से पहले उसने फोन पर मुझे जानकारी दी थी। बेटी ने यह भी कहा कि वह अब घर नहीं लौटेगी और उसे तलाश न किया जाए। यह सुनते ही मैं डर गया और उसे ढूंढने निकला। ढूंढते हुए स्ट्रेची ब्रिज पहुंचा। यहां मेरी आंखों के सामने बेटी नदी में कूद गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई। अब जानिए पूरा मामला…. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने बताया- मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मेरी बेटी घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला युवक मनीष उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बुधवार सुबह बेटी ने फोन करके जानकारी दी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर दिया है। उसने यह भी कहा कि वह अब घर नहीं लौटेगी और उसे तलाश न किया जाए। बेटी की यह बात सुनकर मैं घबरा गए। मैं बेटी की तलाश करते हुए बुधवार शाम को स्ट्रेची ब्रिज पर पहुंचा। वहां मुझे बेटी नजर आई और मेरी आंखों के सामने ही वह यमुना में कूद गई। बेटी 17 साल की, आरोपी आधार कार्ड पर 21 साल उम्र करा दी पिता ने बताया- आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। मेरी बेटी की उम्र 17 साल है। आरोपी ने कुछ समय पहले उसका आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसकी उम्र 21 साल करा दी। साल 2024 में भी आरोपी मनीष युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ समय बाद वह वापस घर लौट आई थी। स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से तलाश जारी पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। युवती की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद ली जा रही है। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया- युवती को यमुना में कूदते हुए किसी अन्य व्यक्ति ने नहीं देखा है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक से पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:रायबरेली में एक दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    किशोरी ने गैंगरेप के बाद की आत्महत्या:चित्रकूट में आरोपी फरार, अखिलेश यादव ने परिजनों बात कर कार्रवाई का दिया अश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment