Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में PVR INOX की ओपनिंग:अंजना सेंटर में 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का फिल्म ‘धुरंधर: द राइज’ के साथ आगाज

    1 hour ago

    2

    0

    नए मल्टीप्लेक्स में कुल 503 सीटें हैं, जिनमें 89 लग्ज़री रिक्लाइनर शामिल हैं। दर्शकों को यहां RGB लेजर प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड, नेक्स्ट-जेन 3D तकनीक और कैफे-स्टाइल सोशल स्पेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे प्रीमियम सिनेमा अनुभव का आनंद लिया जा सकेगा। अंजना सेंट्रल के डायरेक्टर पीएल शर्मा और सुनील शर्मा ने बताया कि मल्टीप्लेक्स को ‘सोशल हब’ कॉन्सेप्ट के तहत डिजाइन किया गया है, जहां पारंपरिक सिनेमा से अलग दर्शकों को आरामदायक और रिफाइंड माहौल मिलेगा। इसके इंटीरियर्स में कैफे-इंस्पायर्ड डिजाइन, ग्रीन एलिमेंट्स और आधुनिक लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो शांत और आकर्षक वातावरण प्रदान करते हैं। सभी ऑडिटोरियम में अलग-अलग थीम और प्रीमियम सीटिंग दी गई है, जिसमें हाई-क्वालिटी साउंड और विजुअल अनुभव सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, क्यूरेटेड कैफे-स्टाइल फूड और बेवरेज विकल्प भी उपलब्ध हैं। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यह मल्टीप्लेक्स आगरा आने वाले पर्यटकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगा। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को अब शहर में वर्ल्ड-क्लास नाइटलाइफ और एंटरटेनमेंट का विकल्प मिलेगा, जिससे वे अधिक समय शहर में बिता सकेंगे और स्थानीय कारोबार को भी लाभ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध से बढ़ी आगरा के जूते की कीमत:कच्चे माल के महंगे होने से उद्योग पर दबाव, बड़े व्यापारियों से भीम युवा व्यापार मंडल की अपील संकट में न करें मुनाफाखोरी
    Next Article
    शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना का निरीक्षण:सांसद-वित्तमंत्री ने धीमी गति पर जताई नाराजगी, बोले-शहरवासियों को मिले सहूलियत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment