Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग:आग की लपटें उठ रही, आसमान में छाया काला धुआं

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा के सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी। दूर से काले धुएं का गुबार दिख रहा है। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सिकंदरा क्षेत्र में वाधवा रबर सोल फैक्ट्री है। शाम को अचानक फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फैक्ट्री में मौजूद रबर सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है,जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश-ओले गिरे, 5°C तक गिरा तापमान:सड़कों पर भरा पानी, फसल को काफी नुकसान
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 450 सिपाहियों ने सीखा तनाव प्रबंधन:तीन दिन का 'आर्ट ऑफ लिविंग' प्रोग्राम खत्म; योग, ध्यान और प्राणायाम की ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment