Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से सूरज की लुका-छुपी:दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं, 5 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से ही सूरज की लुका-छुपी चल रही है। कभी धूप निकल रही है तो कभी हल्के बादल छा रहे हैं। हवा भी शांत है। हालांकि सुबह हल्की सी ठंडक महसूस की जा रही है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस बीच हवाएं तेज चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बीच-बीच में कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में सामान्य बारिश इस मानसून में बारिश का ग्राफ प्रत्येक एक-दो दिन बाद चढ़ता-उतारता रहा है। हालांकि 4 महीने में कुछ दिनों को छोड़ दें तो बारिश अच्छी नहीं रही। अधिकांश दिन सूखे ही निकले हैं। अधिकांश दिन बूंदाबांदी होकर रह गई। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में अब तक सामान्य ही बारिश हुई है। यानि जून से सितंबर के बीच में जितनी बारिश होनी चाहिए थी, उतनी ही हुई है। इस ग्राफ में भी मंगलवार को सुधार आया है। इससे पहले आगरा में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 529 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिन का तापमान और बढ़ा पिछले 6-7 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। किसी दिन धूप निकल रही है तो किसी दिन तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। तापमान पर इसका असर पड़ रहा है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, रात का तापमान स्थिर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों को पीटा:सरगना की गिरफ्तारी के लिए जूही थाने में हंगामा, गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी
    Next Article
    बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार की ठगी:जौनपुर रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment