Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ‘स्पाइसी शुगर’ सीजन-7 का आगाज़:अपारशक्ति खुराना ने महिलाओं संग किया संवाद, गाना गाकर की धमाकेदार एंट्री

    5 hours ago

    1

    0

    होटल होलीडे इन में “स्पाइसी शुगर” संस्था के सीजन-7 का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने शिरकत कर महिलाओं के साथ संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने “तेरे पीछे” गाना गाते हुए महिलाओं के बीच से एंट्री ली। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अपारशक्ति खुराना, समाजसेवी डॉ. रंजना बंसल और संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा मौजूद रहीं। इसके बाद पूनम सचदेवा ने संस्था के उद्देश्य और अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अपारशक्ति खुराना के साथ संवाद सत्र रहा। उन्होंने अपने जीवन, करियर और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हर महिला में “अपार शक्ति” होती है, जिसे पहचानने की जरूरत है। अपारशक्ति ने अपने बचपन, रेडियो जॉकी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर और अपने भाई Ayushmann Khurrana के साथ रिश्तों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्म Stree उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही, वहीं वेब सीरीज Jubilee का अनुभव उनके लिए खास रहा। एंट्री और परफॉर्मेंस ने जीता दिल कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अपारशक्ति खुराना ने “तेरे पीछे” गाना गाते हुए महिलाओं के बीच से एंट्री ली, जिससे माहौल उत्साह से भर गया। उन्होंने मंच पर भी इसी गाने को गुनगुनाकर सभी का मनोरंजन किया। पर्सनल लाइफ पर भी की बात उन्होंने अपनी पत्नी आकृति और बेटी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। मजाकिया अंदाज में कहा कि घर में झगड़े में हमेशा पत्नी ही जीतती हैं, जिस पर सभी हंस पड़े। अंत में “स्पाइसी शुगर स्टाइल रैपिड फायर” राउंड आयोजित हुआ, जिसमें अपारशक्ति ने अपने चुटीले जवाबों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में शहर की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIA और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में एमओयू:सहारनपुर में छात्रों को रोजगार, कौशल विकास व उद्योग से जोड़ने की पहल
    Next Article
    आजमगढ़ में रेप के दोषी को 9 वर्ष की सजा:2016 में हुई थी घटना, सात गवाहों ने दी मामले में गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment