Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तेज बारिश, ललितपुर में हजारों क्विंटल गेहूं भीगा:DM से बच्ची की अपील- अंकल, सड़क बनवा दो; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, आगरा, प्रतापगढ़, अमेठी, गाजीपुर और भदोही में रिमझिम बारिश हो रही है। बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, कानपुर, रायबरेली समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं। तेज सर्द हवाओं की वजह से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। आगरा में ताज महल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक भीग गए। ललितपुर में आंधी और बारिश की वजह से खुले गेहूं क्रय केंद्रों पर रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। लखीमपुर खीरी में बारिश की वजह से जलभराव हो गया। कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से भावुक अपील की। कहा- “हेलो डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, मेरी सड़क बनवा दो।” मौसम विभाग ने 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज बड़ा मंगल के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह भंडारे होने हैं। इसके अलावा, प्रदेश भर में 10-15 हजार शादिया हैं। ऐसे में बारिश से खलल पैदा हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरे। वाराणसी, कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश संभल में रिकॉर्ड की गई। आंधी-बारिश की वजह से पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई। किसान हरिचरण कुशवाहा (58) की मलबे में दबकर मौत हो गई। इससे पहले कासगंज में 2 बच्चों, औरैया में दादी-पोती, गोरखपुर में 2 युवकों और संभल में एक बच्ची की जान गई थी। मौसम की तस्वीरें- अगले एक हफ्ते मौसम बिगड़ा ही रहेगा लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान लू चलने के आसार नहीं हैं। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले 5 दिनों से जारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अधिकारी फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा दिया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अब मिलेगा दोगुना मुआवजा, सीएम योगी के फैसले से जानें किसे होगा फायदा
    Next Article
    लखनऊ पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक टी-शर्ट में बाहर निकले:इकाना में करेंगे प्रैक्टिस, 7 मई को LSG का RCB से मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment