Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:मोटरसाइकिल और 2 लाख रुपये की थी मांग, पति और ससुर सहित 3 गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या करने के मामले में 2 पुरुष और 1 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मोटरसाइकिल व 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मृतका के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी 25 नवंबर 2020 को जितेन्द्र कश्यप के साथ हुई थी। शादी में सोना-चांदी के आभूषण और घर गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वे मोटरसाइकिल और 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसमें से 50 हजार रुपये दिए जा चुके थे। इसके बावजूद ससुरालीजन मृतका का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। वे उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते और कई दिन तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखते थे। मृतका के पति जितेन्द्र शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। 24 मार्च 2026 को मृतका के ससुर विजेन्द्र कश्यप ने फोन करके बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। जब मृतका के भाई ने ससुराल में जाकर देखा तो उसकी बहन का मृत शरीर पलंग पर पड़ा था और ससुरालीजन भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता के कुशल पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त जितेन्द्र कुमार, विजेन्द्र कुमार और महिला अभियुक्ता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में चेन स्नेचर को 5 साल का कठोर कारावास:8 साल पहले वारदात की थी, स्कूटी से गिर गए थे मां और डेढ़ साल का बेटा
    Next Article
    चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल:भरथना स्टेशन के पास हादसा, सैफई रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment