Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में वकील और एसआई में तकरार:अधिवक्ता बोला- अपनी ऐठन थाने तक रखियो, भैया कहते हुए बहुत सम्मान कर लिया

    22 hours ago

    2

    0

    आगरा में सोशल मीडिया पर पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच तकरार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिवक्ता दरोगा पर भड़कते दिख रहा है। वो पुलिस से कह रहा है कि तू अपनी ऐठन थाने तक रखियो। भैया कहकर बहुत सम्मान कर लिया। वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता ने बाद में माफी मांगी ली है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वायरल वीडियो दीवानी के बाहर एक ठेल का है। इसमें अधिवक्ता एसआई पर आरोप लगा रहा है कि वो अभद्रता से बात करता है। वो दरोगा से कह रहा है कि बहुत सम्मान कर लिया। चार्ज शीट लगाने के लिए तुम रिश्वत मांगते हो। अधिवक्ता काफी देर तक दरोगा से तू-तड़ाक करते दिखाई दे रहा है। इसके बाद अधिवक्ता का दूसरा साथी भी बहस करने लगता है। वो कहता है कि मैं आईजीआरएस पर शिकायत करूंगा। दरोगा तू-तड़ाक का विरोध करता है तो अधिवक्ता उससे उलझ जाते हैं। वहां पर कई पुलिसकर्मी खडे़ दिखाई दे रहे हैं। वो दरोगा को वहां से ले जाते हैं। इस मामले में एसओ न्यू आगरा योगेश कुमार ने बताया कि दीवानी के सामने ठेल संचालक की शिकायत पर पुलिस गई थी। अधिवक्ता ठेल संचालक से उधार सामान ले रहे थे और शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद करने लगे। जब एसआई व अन्य लोग वहां पहुंचे तो अधिवक्ता बहस और गलत आरोप लगाने लगे। बाद में उन्हें थाने बुलाया गया। जहां पर उन्होंने अपनी गलती मानी। इस मामले में समझौता हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत:बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना, मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान
    Next Article
    देवरिया में ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को रौंदा, मौत:नाबालिग ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment