Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यमुना घाट पर बने पांटून पुल शुरू:75 लाख रुपए की लागत से तैयार, केंद्रीय और कैबिनेट मंत्री ने उद्घाटन किया

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के तनौरा नूरपुर यमुना घाट पर बने पांटून पुल का केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने उद्घाटन किया। पुल 75 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कई दशकों से नूरपुर तनौरा, नगला बिंदू, गढी चंदन, कबीस, बिल्हैनी और मेहरा नाहरगंज आदि गांवों के किसानों के खेत यमुना पार फिरोजाबाद जिले में है। साथ ही इन गांवों के लोगों की रिश्तेदारियां भी नदी पार के गांवों में हैं। लोगों के खेत और रिश्तेदारों के यहां जाने में यमुना नदी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पांटून पुल बनने से दोनों तरफ के 25 से अधिक गांवों के लोगों को काफी राहत मिली है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि आगरा और फिरोजाबाद जिले के सीमावर्ती गांव के किसानों को इस पुल के बनने से काफी फायदा होगा। आगरा के लोग फिरोजाबाद के कांच उद्योग से सीधे जुड़ जाएंगे। किसानों को भी खेती के लिए ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण को ले जाने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी पुल बनाने की भी मांग की है। मौके पर अभिनव मौर्य, हरेंद्र सिंह, जयप्रकाश प्रधान, श्रीचंद वर्मा, यशपाल राणा, तेजपाल, कोमल सिंह, बृजवासी, पवन वर्मा और सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी-कानपुर रूट पर 42 दिन के लिए इंटरसिटी रद्द:इंटर लॉकिंग के काम चलते लिया निर्णय, दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा असर
    Next Article
    नोएडा में हल्की बारिश:तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ी, तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment