Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवती बोली-मेरे साथ गैंगरेप हुआ:पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, आरोपी को पति तो कभी बॉयफ्रेंड बता रही

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक युवती के गैंगरेप के आरोप ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। युवती का आरोप है कि पहले गेस्ट हाउस में12 दिन तक बंधकर बनाकर एक युवक ने रेप किया। वहां से किसी तरह से भागी तो ऑटो सवार दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे सड़क पर अर्द्धनग्न हालत में फेंक कर भाग गए। इधर, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है-युवती जिस युवक पर रेप का आरोप लगा रही है, उसे कभी अपना पति तो कभी उसे बॉयफ्रेंड बता रही है। वह बार-बार अपना बयान पलट रही है। वह पहले भी अपने पति की शिकायत कर चुकी है। इधर, पुलिस युवती के आरोप के बाद छानबीन में जुट गई है। गेस्ट हाउस में बनाया बंधक युवती का कहना है कि वह हरिद्वार की रहने वाली है। 12 दिन पहले वह दयालबाग निवासी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए आगरा पहुंची थी। युवक से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह उसे भगवान टॉकीज क्षेत्र के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। आरोप है जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात युवती किसी तरह गेस्ट हाउस से भाग निकली। ऑटो सवार युवकों ने किया रेप सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए उसने ऑटो सवारों की मदद ली। आरोप है कि रास्ते में ऑटो सवार दो युवकों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार तड़के ऑटो सवार युवती को खंदौली क्षेत्र के अगरपुर गांव के पास अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। आसपास कोई मदद के लिए नजर नहीं आया तो बुधवार सुबह साढ़े चार बजे युवती ने मदद के लिए चीखते हुए बंद पड़े फ्लोर मिल में पत्थर फेंके। चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना ऑटो सवार जिस जगह पर युवती को फेंक गए थे, वहां से कुछ दूर पर आटा मिल है। युवती की चीख सुनकर मिल में तैनात चौकीदार देवेंद्र सिंह बाहर आए और युवती की हालत देख तत्काल मिल मालिक कमलेश शर्मा निवासी कालिंदी विहार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आटा मिल मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कहा-मामला संदिग्ध डीसीपी पश्चिम आदित्य का कहना है-अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती शराब के नशे में है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। कभी खुद को दयालबाग का निवासी बताती है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है, उसे कभी अपना पति बता रही है तो कभी दोस्त। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले वह न्यू आगरा थाने भी एक मामले में शिकायत लेकर गई थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नानक सागर बांध विस्थापित किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:इलाहाबाद HC के आदेश पर मुआवजे की मांग, कहा- हम अपना हक मांग रहे
    Next Article
    सजेती में सड़क हादसा:बाइक ईंट के चट्टे से टकराई, युवक की मौत, भांजा बाल बाल बचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment