Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे:आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। आगरा-मथुरा में शुक्रवार देर शाम जमकर ओले गिरे। इससे मथुरा के कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। जबकि आगरा में आंधी-तूफान में करीब 5 मकान गिर गए। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। वाराणसी में भी दोपहर को धूल भरी आंधी चली। इसके बाद पानी बरसने लगा। इससे पहले प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, भदोही और नोएडा समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से बीते 48 घंटे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी के अलावा चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति है। कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए रहे। दोपहर से ही तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा। आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- शुक्रवार को वाराणसी और सुल्तानपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। बलिया में 38.5 डिग्री और बांदा में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव जारी रहेगा। यहां ओले गिरने की चेतावनी अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जातीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'एंटी-वुमन एजेंडा' चला रहे ट्रंप? करीबी महिला अधिकारियों को किया बर्खास्त
    Next Article
    योगी को देखने के लिए पेड़ पर चढ़े लोग, VIDEO:CM बोले- UP में धर्मस्थल से चिल्लाने की आवाज नहीं आती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment