Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम ने यमुना से पकड़ी भैंस:नहलाने पर 8 हजार का लगाया जुर्माना, एनजीटी के नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा यमुना नदी में भैंसों को नहलाना एक पशुपालक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टास्कफोर्स ने यमुना किनारे कार्रवाई करते हुए भैंस को पकड़ लिया और पशुपालक से भारी जुर्माना वसूला। मामला पीपल मंडी क्षेत्र का है, जहां निवासी पशुपालक अमित यादव अपनी भैंस को यमुना में नहलाने के लिए लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से सक्रिय नगर निगम की टास्कफोर्स ने मौके पर पहुंचकर भैंस को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के बाद पशुपालक से कुल 8,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिसके बाद भैंस को छोड़ा गया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के स्पष्ट निर्देश हैं कि यमुना नदी में भैंसों या अन्य पशुओं को नहलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह कदम नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम न केवल जुर्माना वसूलता है, बल्कि पकड़े गए पशुओं के रखरखाव का खर्च भी वसूला जाता है। इसके तहत 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे का शुल्क भी पशुपालकों से लिया जाता है। नगर निगम की इस कार्रवाई से पशुपालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी यमुना किनारे निगरानी और सख्ती जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पशुपालकों से अपील की है कि वे एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और यमुना नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    महोबा के छतरवारा पहाड़ पर लगी आग:घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment