Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएमटी मेरठ में दीक्षांत समारोह:उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। समारोह को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन एसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 19 डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 450 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सर्विलांस और कॉम्बिंग यूनिट की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। कार्यक्रम से पहले आसपास के होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी विशेष रूप से दुरुस्त किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए यातायात डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIMT विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन:3000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां , 203 मेधावियों को गोल्ड मेडल से किया जाएगा सम्मानित
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मां ने जुड़वां बेटियों को दफनाया, पत्नी को ब्वायफ्रेंड संग पकड़ा, पारा 43 पार पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment