Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएमटी टी-20 लीग, बीबीसी एलाइट ने मेरठ कैंट कमांडोज को:मैन ऑफ द मैच दिव्यांश राजपूत ने दो छक्के जड़कर दिलाई रोमांचक जीत

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में गुरुवार को बीबीसी एलाइट ने मेरठ कैंट कमांडोज को 8 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित यह मैच आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया, जिसे 5-5 ओवर का कर दिया गया था। दिव्यांश राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली बीबीसी एलाइट के सामने मेरठ कैंट कमांडोज की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 रन के स्कोर पर ही दो विकेट खो दिए। गौरव यादव (4 रन) को सुनील कुमार ने दिव्यांश राजपूत के हाथों कैच कराया, जबकि हितेश कुमार (1 रन) नमन सिंह द्वारा रन आउट हो गए। इसके बाद, यशु प्रधान ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए, लेकिन सुनील कुमार की गेंद पर ज्ञानेश शर्मा को कैच दे बैठे। तेज रन लेने के प्रयास में वर्दित भी 2 रन बनाकर अर्जुन त्यागी द्वारा रन आउट हो गए। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए प्रिंस यादव ने ताबड़तोड़ 7 गेंदों पर 24 रन (1 चौका, 3 छक्के) बनाए और नाबाद लौटे। संदीप तोमर भी 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। मेरठ कैंट कमांडोज ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। बीबीसी एलाइट के गेंदबाज सुनील कुमार ने दो विकेट लिए। 47 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीसी एलाइट को सलामी बल्लेबाज ईशु शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए, लेकिन अक्षु बाजवा की गेंद पर बोल्ड हो गए। राघव चोपड़ा और लक्ष्य राठी ने टीम का स्कोर 4 ओवर में 36 रन तक पहुंचाया। रोमांचक मुकाबले में बीबीसी एलाइट ने 4.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच दिव्यांश राजपूत ने लगातार दो छक्के जड़कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। मेरठ कैंट कमांडोज के गेंदबाज अक्षु ने एक विकेट लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत:दोस्त के घर से लौटते समय कल्याणपुर के समीप हुआ हादसा
    Next Article
    गाजियाबाद नगर निगम ईद-नवरात्रि को लेकर अलर्ट:सफाई, पानी और लाइट व्यवस्था को किया गया मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment