Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमए के मंच से उठी अंगदान सरल करने की मांग:सतीश महाना ने दिया आश्वासन, रिफ्रेशर कोर्स में आधुनिक इलाज पर हुआ मंथन

    2 hours ago

    1

    0

    चिकित्सा विज्ञान जिस तेजी से बदल रहा है, डॉक्टरों को भी उसी रफ्तार से खुद को अपडेट रखना होगा। कानपुर में आयोजित आईएमए (IMA) सीजीपी (CGP) के रिफ्रेशर कोर्स में विशेषज्ञों ने न केवल नई तकनीकों पर चर्चा की, बल्कि मरीजों की सहूलियत के लिए नियमों में बदलाव की वकालत भी की। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि नई प्रगति का लाभ हर हाल में आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। अंगदान की राह में नहीं रोड़ा बनेंगे कानून इस कोर्स के दौरान डॉक्टरों ने एक बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाया। विशेषज्ञों का कहना है कि अंगदान की प्रक्रिया मौजूदा नियमों के कारण काफी जटिल है, जिससे कई बार जरूरतमंद मरीजों को समय पर अंग नहीं मिल पाते। इस गंभीर समस्या पर सतीश महाना ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही इस विषय पर एक विशेष बैठक करेंगे ताकि नियमों को थोड़ा उदार और सरल बनाया जा सके। उनका मानना है कि नियमों में ढील मिलने से अंगदान की प्रक्रिया तेज होगी और समय पर इलाज मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। देशभर के दिग्गजों ने साझा किया अनुभव इस रिफ्रेशर कोर्स में केवल किताबी बातें नहीं हुईं, बल्कि इलाज के व्यावहारिक पहलुओं और नई चुनौतियों पर गहरा मंथन हुआ। कार्यक्रम में मुंबई, नई दिल्ली, विशाखापत्तनम और लखनऊ जैसे बड़े शहरों से आए दिग्गज डॉक्टरों ने शिरकत की। विशेषज्ञों ने कार्डियोलॉजी, डायबिटीज, न्यूरो रेडियोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी जैसे जटिल विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से रूबरू कराना था ताकि वे अपने अस्पतालों में आने वाले मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला जज विवेक ने जागरूकता वाहन को रवाना किया:राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए अमरोहा में पहल
    Next Article
    सपा की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा:सपा प्रदेश सचिव राशिद राईन का बिजनौर में स्वागत, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment