Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज साफ रहेगा मौसम, कल से 6 जून तक आंधी-बारिश:आगरा में सुबह से निकल रही धूप, मंगलवार तड़के हुई थी मूसलाधार बारिश

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर से मौसम बदला हुआ है। सुबह से धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। 4 से 6 जून तक आंधी-बारिश की संभावना है। बारिश के बाद दिन के तापमान में 0.2°C की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, रात के तापमान में 1.8°C की गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम तापमान 21.4°C रहा। 29 मई से तापमान 38°C से अधिक नहीं गया। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति मंगलवार तड़के हुई थी बारिश मंगलवार तड़के आगरा में मूसलाधार बारिश हुई थी। पूरा शहर जलमग्न हो गया था। लगभग 55 जगहों पर जलभराव हो गया था। घरों और दुकानों में पानी घुस गया था। बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में व्यापारियों का लाखों रुपये की कीमत का सामान खराब हो गया। राजामंडी बाजार में भी पानी भर गया था। आवास विकास सेक्टर-4 में फुटपाथ धंसने से ट्रॉली समा गई। इंदिरा नगर में हर कदम पर सड़क धंस गई, जिसमें दर्जनों वाहन फंस गए। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में ही स्थिति देखने को मिली। छिपीटोला में 4 मकान ढह गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त इन मकानों में कोई नहीं था। जलभराव की 2 तस्वीरें देखिये… आंधी-बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को मौसम साफ रहेगा। मगर, 4 से 6 जून के तक एक बार फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने इस बीच आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    देर रात सड़क पर टहलता दिखा टाइगर, VIDEO:लखीमपुर खीरी के भीरा-कुकरा जंगल के पास आया नजर, राहगीरों ने कैमरे में किया कैद
    Next Article
    मुरादाबाद में टीजीटी भर्ती परीक्षा आज:23 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment