Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान मामले में हाईकोर्ट में बेंच का गठन होगा:चीफ जस्टिस सुनवाई तय डिविजन बेंच, सुप्रीम कोर्ट से केस हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार करते हुए केस को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वह इस मामले को 16 नवंबर से पहले एक डिविजन बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करें। बेंच 16 नवंबर को ही आजम की याचिका पर अंतरिम आदेश पास करे। सारे कोर्ट रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट ट्रांसफर हो गए हैं। अब गुरुवार को कई दिन बाद हाईकोर्ट खुल रहा है। ऐसे में आजम खान केस की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस बेंच का गठन कर सकते हैं। सबकी निगाहें हाईकोर्ट की बेंच और 16 नवंबर को फाइनल आदेश पर टिकी हैं। आजम खान के वकील शाश्वत आनंद ने बताया कि आजम खान की ओर से नई याचिका हाईकोर्ट में दाखिल नहीं होगी। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है, ऐसे में केस सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट सीधे ट्रांसफर होगा। इसी पर सुनवाई होगी और आजम खान की ओर से वरिष्ठ वकीलों का पैनल पक्ष रखेगा। ईडी की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए आजम खान इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ईडी की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए हैं। 31 अक्टूबर को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम को रामपुर जेल से निकलते ही गेट पर गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन सुबह विशेष PMLA कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया था। सिब्बल बोले- बकरी-गाय को अपराध से अर्जित आय बताया गया कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि ईडी की गिरफ्तारी गलत नीयत से की गई। मामला 2006 का है। FIR 2019 में फाइल हुई। PMLA कहां से आ गया? उन्होंने कहा- आरोपों को देखिए। एक लिस्ट है कि 2016 में आरोपी एक घर में घुसे और 5 हजार रुपए और एक तोला सोने की बालियां लूटकर ले गए और घर को बुलडोजर से गिरा दिया। उन्होंने कहा- अगली शिकायत है कि उसी दिन आरोपी एक और घर में घुसे और परिवार को धमकाकर नकदी लूट ली। 4 बकरियां ले गए और घर गिरा दिया। बकरी और गाय को अपराध से अर्जित आय बता दिया गया। ये सब क्या हो रहा है? CJI बोले- आपकी बात में दम हो सकता है CJI सूर्यकांत ने सिब्बल से कहा- आपकी बात में दम हो सकता है, लेकिन हम कोई भी राय नहीं देना चाहते हैं। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा है ED की कार्रवाई का संबंध मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट से है। एजेंसी सरकारी निर्माण कार्यों के धन और सामग्री के कथित दुरुपयोग, जमीन की खरीद और विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रही है। ED के मुताबिक, इस मामले की जांच रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 FIR के आधार पर शुरू हुई। एजेंसी ने अपनी जांच में आरोप लगाया कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण में किया गया। 59 इमारतों के निर्माण और 114 बैनामों से हासिल जमीन की कीमत 499.09 करोड़ रुपए आंकी गई, जबकि वैध स्रोतों से 72.63 करोड़ रुपए का हिसाब मिला। बाकी 426.46 करोड़ रुपए को एजेंसी ने कथित अपराध की कमाई माना है। इसी आधार पर 28 अक्टूबर को ED ने यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों की करीब 426.46 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की थी। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मुकदमे में आजम खान को विशेष PMLA कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आजम के जेल से बाहर आने पर क्या-क्या हुआ, पढ़िए आजम खान बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद 31 अक्टूबर यानी शनिवार की शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए। उनके बाहर आने से 15 मिनट पहले ED की एक टीम जेल के अंदर दाखिल हुई थी। CRPF के 24 जवान भी तैनात थे। जेल के मेन गेट पर सफेद रंग की कार से पहुंचे अफसरों और आजम के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान आजम ने भी अफसरों के सवालों के जवाब दिए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद अधिकारी उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसी दौरान आजम ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया और कहा- अल्लाह सब देख रहा है। अब कहने को क्या है? यह मुसलमान होने की सजा है। गलती यह है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यह हमारा गुनाह है। 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दोनों को जमानत दे दी थी। इसके बाद दोनों को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। तस्वीर 31 अक्टूबर की है। ईडी के अफसरों से बहस के दौरान एक युवक ने आजम को टिफिन देने की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने उसे रोक दिया। गाजियाबाद कोर्ट के बाहर आजम ने कहा था- क्या रह गया बोलने को 1 नवंबर को ED के अफसरों ने आजम को गाजियाबाद में ईडी की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। इस दौरान CRPF और पुलिस के 100 जवान भी तैनात रहे। कोर्ट परिसर पहुंचने पर आजम काफी शांत दिखे। वह सिर्फ लोगों की तरफ देखते रहे। कार की खिड़की का शीशा खोलते ही मीडिया ने पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं? इस पर उन्होंने जवाब दिया- क्या रह गया है बोलने को। आजम के खिलाफ 2 मामले पेंडिंग पहला मामला- ईडी ने 14 अक्टूबर को जौहर ट्रस्ट और मो. अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर FIR दर्ज कराई थी। यह FIR रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज हुई थी। ईडी को शक है कि ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी को मिले पैसों के सोर्स और उनके इस्तेमाल में गड़बड़ी हुई है। दूसरा मामला- यूपी राज्य हज समिति की जमीन की बिक्री में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। विजिलेंस की जांच में जमीन की बिक्री से समिति को 2.08 करोड़ के राजस्व का नुकसान की पुष्टि हुई थी। मामले में आजम समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें तत्कालीन सचिव एखलाक अहमद, डॉ. एमएए खान, आमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर मोहम्मद अय्यूब और मुस्तकीम अहमद शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की 49 हजार रुपए की कमाई लेकर किशोरी लापता:युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, अहमदाबाद में मजदूरी कर पिता ने जुटाए थे रुपए
    Next Article
    18 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे:बलरामपुर में विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026; नए मतदाताओं को फार्म-6 भरना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment