Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ डीएम ने की चकबंदी विभाग की समीक्षा:लापरवाह और गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    आजमगढ़ डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी चकबंदी अधिकारी नियमित रूप से कोर्ट में बैठना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस में डिस्पोजल की संख्या बढ़ाए। प्रक्रियाधीन चकबंदी ग्रामों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सरायमोहन ग्राम के चकबंदी कार्य क़ो अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करायें। इसके साथ ही ग्रामो में चल रहे चकबंदी कार्य का सभी एसओसी नियमित रूप से भ्रमण करें। और ग्रामो में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुने और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे कि किसी ग्राम में किसी भी चकबंदी लेखपाल द्वारा चकबंदी कार्य में गड़बड़ी न करे। इसके साथ ही लापरवाह और गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें। मई माह तक प्रेषित करें रिपोर्ट डीएम ने निर्देश दिया कि धारा 52 के अंतर्गत ग्रामो में प्रक्रियाधीन कार्य को मई के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात चकबंदी लेखपाल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष आईजीआरएस में जिन लेखपालों के विरुद्ध सबसे ज्यादा शिकायत आई है। उनमें से 5 लेखपालों को दूसरे तहसील में स्थानांतरित किया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उपसंचालक चकबंदी रामकिशोर और समस्त एसओसी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट से लौटते समय ऑटो पलटने से एक की मौत:बुलंदशहर के रानऊ गांव के पास कार को बचाने में हुआ हादसा, 7 लोग घायल
    Next Article
    ट्रेजरी ऑफिसर को डिजिटल अरेस्ट कर 84.50 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया, लखनऊ में 27 दिन तक डराया-धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment