Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 42 डिग्री पहुंच तापमान:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर युवतियां

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोगों धूप से बचते नजर आए। सड़क पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सर दुपद्दे से ढककर चलती नजर आई। लगातार बढ़ रहे तापमान और बिजली कटौती से लगातार संकट आ रहा है। सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिला प्रशासन में आम जनमानस से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है जिससे कि भीषण गर्मी से बचा जा सके। लगातार बदल रहे मौसम से लोगो को जुखाम खांसी भी हो रही है। ऐसे में जिले के डॉक्टरों ने भी आम जनमानस से धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने की अपील की है। बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में आम जनमानस को इससे बचना होगा। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग सिर पर गमछा बांधकर सड़कों पर चलते देखे गए। जिला प्रशासन लगातार आम जनता से भीषण गर्मी से अपना बचाव करने की अपील कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 42 डिग्री तापमान, सड़कें सूनी:अप्रैल में ही भीषण गर्मी, जूस की दुकानों पर बढ़ी भीड़
    Next Article
    दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे जीजा की मौत:दूल्हा-दुल्हन समेत 3 घायल, कार से लौट रही थी बारात, ट्रक की टक्कर से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment