Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट:बिहार जाते समय आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, दर्ज हुआ मुकदमा

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के ड्राइवर के साथ बिहार जाते समय जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित विकास की शिकायत पर जिले कतरौलिया थाना क्षेत्र में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रार्थी ने आरोप लगाया कि पहले अंबेडकर नगर की गाड़ी चलाता था। 40 दिन पहले अंबेडकर नगर की गाड़ी चलाना छोड़ दिया। जिसके बाद से दूसरी गाड़ी चलाने लगा। प्रार्थी जब बिहार जा रहा था तो रास्ते में अतरौलिया धर्म कांटे के पास विपक्षी सुमित यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और मां बहन की गाली देते हुए जमकर पिटाई की। प्रार्थी किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग और मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की भी धमकी दी और इसके साथ ही इस बात का जिक्र करने पर भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में प्रार्थी की तहरीर पर अतरौलिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाने की पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों को जल गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या:शराब के नशे में कुल्हाड़ी से वार, दो सगे भाइयों पर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता छत से कूदी:एटा में गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment