Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 5 गिरफ्तार:1 दिन पहले आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम, तलाश में जुटी थी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित सवी कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 4 मार्च को दोपहर 3:00 बजे जब अपने मित्र के घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग वहां जाकर गाली गलौज करने लगे। इसके साथ ही विरोध करने पर गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके साथ ही आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। जिसकी जांच शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय ने सब इंस्पेक्टर अखिलेश नारायण सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में एक आरोपी अजय कुमार पर 9 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पांचो को भेजा जा रहा है जेल मामले की छानबीन कर रहे सब इंस्पेक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रिशु यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू, शशिकांत राय, अमित कुमार और अजय कुमार राव हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही जो भी लोग और घटना में फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पताल में इंजेक्शन से युवक की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील किया, बिसरा जांच के लिए भेजा
    Next Article
    होली के हुड़दंग में सड़क हादसों में 5 की मौत:शहर में अलग-अलग हादसों में 45 घायल, 17 हैलट में एडमिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment