Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में होलिकादहन के साथ शुरू हुआ होली का त्योहार:ग्रहण के कारण एक दिन पहले जलाई गई होलिका, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में होली के त्यौहार के पहले होलिका दहन कार्यक्रम एक दिन पहले ही संपन्न कराया गया। पूरे देश में लगने वाले ग्रहण के कारण सोमवार की रात्रि 1:30 बजे आजमगढ़ जिले में 3000 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले में होलिका दहन कार्यक्रम में किसी तरह की समस्या और व्यवस्था न होने पाए इसको लेकर प्रशासन ने सीसीटीवी के माध्यम से होलिका दहन कार्यक्रम की निगरानी करवाई। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। जिससे कि किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने न पाए। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी का कहना है कि होलिका दहन के लिए पंडित जी लोगों से बात करने पर बताया था कि रात्रि 1:00 बजे के बाद ही होलिका दहनकिया जाएगा। अगले दिन ग्रहण लगने के कारण एक दिन पूरी होलिका दहन कार्यक्रम कराया गया। होलिका दहन के बाद शुरू हो जाएगा होली का त्यौहार जिले में होलिका दहन कार्यक्रम के बाद होली का त्योहार शुरू हो जाएगा। हालांकि मंगलवार को पड़ने वाले ग्रहण के कारण शाम 7:00 के बाद होली का माहौल बनने लगेगा। आजमगढ़ जिले में होली के 1 दिन पूर्व बुढ़वा की बारात निकलती है इसके साथ ही कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। जो कि दूर तक मशहूर है। यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग कपड़ा फाड़ होली में शामिल होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता का नाम बदलकर पाई मृतक आश्रित की नौकरी:29 साल से उठा रहा था वेतन, 8वीं की टीसी का सत्यापन तो खुली पोल
    Next Article
    गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन, देखें VIDEO:100 साल से चली आ रही परंपरा, गूंजे भक्त प्रहालद और जय श्रीराम के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment