Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में होमगार्ड के अभ्यर्थी बोले:IAS, PCS पीसीएस लेवल का था पेपर, 13 परीक्षा केंद्रों पर 58008 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में 13 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज से तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। आज प्रथम दिन प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों की जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद इन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। जहां सभी परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी उमेश चौहान का कहना है कि होमगार्ड परीक्षा का यह प्रश्न पत्र बहुत हाई लेवल का था। यह प्रश्न पत्र IAS और PCS लेवल का था। इससे अच्छा पेपर ना कराते और दौड़ के हिसाब से परीक्षा कर लेते तो अच्छा रहता। वहीं राहुल कुमार का कहना है कि पेपर बहुत कठिन था। हवा भी नहीं लग रही थी। यूपी पुलिस से भी तगड़ा पेपर था। यह होमगार्ड जैसा पेपर बिल्कुल नहीं था। कुछ सवाल नॉर्मल थे। कुछ न्यायालय और जिले से जुड़े हुए सवाल थे। वही बलिया से आए ओमप्रकाश का कहना है कि जो भी पढ़ा रहेगा वह कर लेगा। प्रश्न पत्र में सरकार की योजनाओं से भी संबंधित सवाल पूछे गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम जिले में आज प्रथम पाली की परीक्षा में 5808 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में 13 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, आधा दर्जन से अधिक सीओ, हर परीक्षा केंद्र पर तीन इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सहित महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा:भीषण लू चल रही, गर्म हवा के थपेड़े से झुलस रहा शरीर; सड़कों पर सन्राटा
    Next Article
    मैनपुरी में मां-बेटी से मारपीट:खेत में नाली बनाने को लेकर हुआ विवाद, SP से कठोर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment