Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:छह लाख के जेवर बरामद, 19 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा और दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ के रूप में हुई है। दोनों आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने, 7,500 रुपए नकद, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी और चोरी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की गिरफ्तारी से कप्तानगंज, कंधरापुर और जीयनपुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम पर की फायरिंग एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में 18 और 19 अक्टूबर की रात कप्तानगंज पुलिस गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो रिक्शा से बंद मकानों की रेकी करने वाले दो संदिग्ध कोयलसा-देवरपुर मार्ग से गुजरने वाले हैं। पुलिस टीम ने जफरामऊ गांव के रानीपुर तिराहे के पास ऑटो रिक्शा रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। ऑटो से घूमकर बंद मकानों की करते थे रेकी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो रिक्शा से अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करने और रात में चोरी करने की बात बताई है। आरोप है कि पकड़े जाने या विरोध होने पर लोगों को डराने के लिए वे अवैध हथियार रखते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कप्तानगंज के फिरतूपुर, कंधरापुर के करेन्हुआ और आदिपुर भनवथ तथा जीयनपुर के आखीपुर, बलुआ और परनकुंडा कैता में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन घटनाओं में मकानों के ताले तोड़कर नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी किए गए थे। दिनेश पर 19 और दीपक पर 13 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा के खिलाफ आजमगढ़ और मऊ में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है। गहनों की पहचान संबंधित पीड़ितों से कराई जा रही है। अन्य घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया:श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    बदायूं में मां भगवती का जागरण:भजनों और डांडिया से भक्तिमय हुआ राजमहल गार्डन, जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment