Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर गिरफ्तार:लूट, छिनैती गैंग का अपराधी, हत्याकांड का वांछित गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रामसुरत राम ग्राम बेरमा विसम्भरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने के बहाने बैठाया गया तथा रास्ते में हेलमेट लाने का बहाना बनाकर उनका झोला, जिसमें 15,000 नकद व बच्चों के आधार कार्ड रखे थे। लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर देवगांव में मुकदमा तर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। इसके साथ ही दुर्देशी पुत्र हरिकरन निवासी ग्राम बगौना थाना मेहनाजपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह लालगंज बाजार गये थे। जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम चकिया भगवानपुर नहर के पास ले जाकर 10,000 नकद छीन लिया तथा उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कंट्रोल फायरिंग में हुई गिरफ्तारी इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आंगन ढाबा के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बेईली नहर पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु ललकारे जाने पर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाता था तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर उनसे नकदी व सामान छीनकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से बाइक, 3 आधार कार्ड, 15 हजार नकद की पैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव खानपुर गाजीपुर का रहने वाला था। आरोपी पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में साइबर ठगों पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार:एक करोड़ की ठगी करने वाला गैंग को पकड़ा
    Next Article
    धुरंधर 2 ने 23वें दिन कमाए ₹10.03 करोड़:फिल्म डकैत का ओपनिंग कलेक्शन हुआ ₹15 करोड़, अदिवि शेष की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment