Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस और ग्रामीणों की झड़प, VIDEO:जमीनी विवाद में दो पक्षों को समझाने गई थी टीम, महिलाओं की धक्का-मुक्की

    21 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस और ग्रामीणों में झड़प में हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने वर्दी पकड़कर धक्का दिया। पूरी घटना वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा इलाके का है। फरिहा उम्मा के पूरा गांव में रहने वाले राम सकल यादव और बुझावन यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला चकबंदी जहानागंज आजमगढ़ में काफी दिनों से विचाराधीन था। विचाराधीन होने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। टीम दोनों पक्षों को समझने पहुंची थी यह मामला निजामाबाद तहसील के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह के यहां भी पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने लेखपाल से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर वादी राम सकल यादव के पक्ष में आदेश दिया गया। थाना प्रभारी और राजस्व की टीम को आदेश दिया कि जाकर कब्जाधारी को कब्जा करने से रोका जाए। इसके साथ ही खेत में बोए गए गन्ने को लेकर भी विवाद चल रहा था। आज जब पुलिस और राजस्व की टीम दोनों पक्षों को समझने पहुंची थी। इसी बीच दूसरे पक्ष की महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो के किराए को लेकर विवाद, महिला ने बुलाई पुलिस:फर्रुखाबाद में खुले पैसे न होने पर 250 मीटर आगे ले गया था ऑटो चालक
    Next Article
    देवरिया कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग:कला संकाय ने रोमांचक मुकाबला जीता, 24 रन से जीत दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment