Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में तालाब में डूबकर दो युवतियों की मौत:होली खेलने के बाद पोखरे में नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में पोखर में डूब कर दो युवतियों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार को होली के दिन दोनों लड़कियां होली खेलने के बाद पास के ही पोखर में नहाने चली गई। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तब आसपास के लोग पोखर में उतरे। इसके साथ ही दोनों लड़कियों को पोखर से निकाल कर इलाज के लिए रानी की सराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवतियों की पहचान अंशिका यादव 14 पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी यादव 18 पुत्री राजेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने किया अंतिम संस्कार वहीं डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पर जानू ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम भी मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी लड़के से दोस्‍ती पड़ी भारी, 17 साल की किशोरी अचानक हुई लापता, 6 महीने बाद आई यह खबर
    Next Article
    लखनऊ में पांच करोड़ के लोन के नाम पर ठगी:पांच लाख ठगने के बाद आरोपी ने बंद किया फोन; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment