Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 33°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, बारिश का अलर्ट

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई हल्की बारिश पूरी रात जारी रही। इसके बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। सुबह से घने बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश जिले में पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक कुल 677.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर रास्तों पर यातायात शुरू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में रामगंगा और कोसी नदी उफान पर:6 से अधिक गांवों में घुसा पानी, खेतों में डूबी धान की फसल
    Next Article
    प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों को पीटा:सरगना की गिरफ्तारी के लिए जूही थाने में हंगामा, गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment