Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में थानेदार का दरवाजा तोड़ते वीडियो वायरल:भोपाल में भाभा यूनिवर्सिटी से एमटेक छात्र को ले गई पुलिस, 16 घंटे बाद छोड़ा

    9 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के निजामाबाद थाने के थानेदार द्वारा दरवाजा तोड़ने का वीडियो सामने आया है। थाने की पुलिस द्वारा भोपाल के भाभा यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रहे छात्र को घर से उठाए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से थाने के प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह दरवाजा पीटते नजर आ रहे हैं। निजामाबाद थाने की पुलिस के इस कृत्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। 16 घंटे बाद थाने से छोड़ा गया आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद फहद पुत्र तौफीक भोपाल के भाभा यूनिवर्सिटी में एमटेक कर रहा है। 10 अप्रैल 2026 को परीक्षा देकर अपने घर निजामाबाद आया था। इसी दौरान 20 अप्रैल को सुबह 7:45 बजे थाने के प्रभारी अपनी टीम के साथ घर पर पहुंचे और दरवाजा जूते और डंडे से पीटने लगे। काफी देर बाद जब युवक घर से बाहर निकाला तो उसे हिरासत में ले लिया गया। यूनिवर्सिटी के छात्र मोहम्मद फहद को लगभग 16 घंटे थाने पर रखा गया और रात्रि 10 बजे के लगभग थाने से कुछ लोगों की सिफारिश पर छोड़ दिया गया। हालांकि इस बारे में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल का कहना है कि मोहम्मद अहमद के घर पर छापेमारी की गई थी। जो की फरार चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जिस फरार आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भाई को पुलिस थाने लाई थी। ऐसे में बिना आरोपी को गिरफ्तार किया किस आधार पर रिहाई कर दी गई। निश्चित रूप से इस घटना से निजामाबाद थाने की पुलिस कटघड़े में खड़ी नजर आ रही है सबसे बड़ा सवाल ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि थाने की पुलिस ने फरार आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भाई को थाने लाई थी। तो किसके दबाव में और किस आधार पर रिहा कर दिया गया। यह सबसे बड़ा सवाल है। आस पास के लोग इस रिहाई में पैसे के लेन देन की बात कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन लोग ऐसे हैं। जिनका थाने पर दखल है। यही कारण है कि जो भी व्यक्ति थाने पहुंच रहा। बिना सुविधा शुल्क के रिहाई नहीं हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस सदर सीट पर भाजपा से पहली पसंद संध्या आर्य:सपा से बृजमोहन राही, बसपा से दिनेश देशमुख पसंदीदा, विधायक अंजुला सिंह का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    सादाबाद सीट पर रालोद से पहली पसंद प्रवीण पोनिया:सपा से देवेंद्र अग्रवाल और बसपा से डॉ. अविन पहली पसंद, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment