Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में धूमधाम से बनेगी बाबा साहब की जयंती:13 अप्रैल को जिले के प्रतिमाओं की होगी सफाई, 14 को जलेंगे दीपक

    5 hours ago

    2

    0

    14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम आजमगढ़ जिले में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिले में बाबा साहब के समर्पित स्थान, स्मारक प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ-साथ दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इस बात की पुष्टि भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की है। भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। और मिठाई का वितरण भी किया जाएगा इस अवसर पर विशेष संपर्क अभियान और विधानसभा में संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिले में 226 स्थान चयनित भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि आजमगढ़ में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदन लोकसभा के 226 स्थान ऐसे हैं जिनका चयन कर लिया गया है और चयनित स्थानों पर कार्यक्रम संयोजक का नाम भी तय कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के नाम तय करके जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे जिले में भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। जिले में आप पहला मौका है। जब जोर जोर से भाजपा डॉक्टर भीमराव जयंती कार्यक्रम मनाने जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में नेशनल योग कम्पटीशन:2 दिवसीय कार्यक्रम में 500 लोगों ने भाग लिया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े कुलाधिपति
    Next Article
    कानपुर में गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित:कालाबाजारी शिकायत के बाद कार्रवाई हुई, 6 हजार उपभोक्ता बुकिंग के लिए परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment