Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में विवेक टॉपर, प्रदेश में आठवीं रैंकिंग:जिले की टॉप 5 में तीन-तीन छात्र-छात्राएं शामिल, परिवार में जश्न का माहौल

    5 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विवेक यादव टॉपर बने हैं। उन्होंने प्रदेश की रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है। अनु यादव जिले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें प्रदेश की रैंकिंग में दसवां स्थान मिला है। जिले में अंश यादव को तीसरी रैंकिंग, प्रिंसी को चौथी, पंकज मौर्या और शिखा यादव दोनों को पांचवीं रैंक हासिल हुई है। जिले में टॉप करने वाले विवेक यादव को 600 में 579 नंबर मिले हैं। नियमित 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करते हैं। पिता कमलेश यादव व्यापार करते हैं। माता पूनम देवी हाउसवाइफ हैं। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर विवेक यादव का कहना है कि जिस तरह से तैयारी कर रहा था मुझे सफलता की उम्मीद थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में आजमगढ़ जिले में हाई स्कूल में 83628 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाई स्कूल में 43117 छात्र और 40511 छात्राएं शामिल हुई थीं। हाई स्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में हुई थी। आजमगढ़ की यूपी बोर्ड परीक्षा में 168886 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिले में 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि 2025 और 2024 की हाई स्कूल की परीक्षा में जिला मुख्यालय के बड़े-बड़े स्कूलों के बच्चों की अपेक्षा आउटर वाले इलाकों के बच्चे अव्वल साबित हुए। यूपी बोर्ड 2025 की हाई स्कूल की परीक्षा में आजमगढ़ के प्रिंस प्रजापति और श्रुति ने 95.33 मार्क हासिल करके जिले में टॉप किया था। दूसरे पायदान पर गरिमा दौड़ रहीं जिन्होंने 95.17% हासिल किए थे। जबकि आर्य यादव को 94. 67 मार्क मिले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं में विंदेश ने किया आगरा टॉप:96.50% अंकों के साथ प्रदेश में 8वें नंबर पर, टॉप-10 में 8 लड़कियों ने मारी बाजी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर के छात्रों ने हाईस्कूल में किया शानदार प्रदर्शन:श्रिया ने प्रदेश में चौथा, प्रेम ने 5वां स्थान हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment