Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवक से 2.51 लाख की ठगी:चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे मांगे, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में स्कूल में चपरासी पद के नियुक्ति के लिए 251000 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरा मामला पैसा लेकर नौकरी दिलाने का था पीड़ित को जब नौकरी नहीं मिली और ना पैसा मिला। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित धर्मनाथ ने आरोप लगाया है कि प्रार्थी का दिलीप शंकर परिचित था। मेरी लड़की को विद्यालय में चपरासी पद पर नौकरी दिलाने को कहा कि सीमा यादव बिन्नानी गार्डेन सेठ जवांरमल सूरज करन बिन्नानी बिकानेर निकट सूरज टाकीज मातवरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ से पहचान है। विद्यालय में नौकरी दिलवा दूँगा। तुम डेढ़ लाख रूपया दे दो मैं लड़की के भविष्य को देखकर गोल्ड लोन सिधारी आजमगढ़ से लिया। प्रार्थी ने दिलीप शंकर को दिलीप के आवास पर 5 अगस्त 2019 को 40 हजार रूपया दिया फिर दिलीप शंकर के कहने पर सीमा यादव के खाता संख्या में अलग अलग तिथियों में जमा कराया। प्रार्थी की लड़की सरोज भारती की चपरासी पद पर नियुक्ति में काफी विलम्ब होने से दिलीप शंकर से पूछा तो दिलीप शंकर ने बताया कि अभी 10 हजार रूपया सीमा यादव नियुक्ति पत्र के लिए मांग रही है। उसे दे दो मैने दिलीप शंकर के कहने पर 10 हजार रूपया सीमा यादव को उनके आवास पर दे दिया। काफी समय बीत जाने के बाद टालमटोल करते रहे। इसी बीच सीमा यादव के निवासी स्थन पर अनिल कुमार भास्कर पुत्र प्रेमचन्द साकिन खलीफतपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ व देवाशीष पुत्र रामनाथ साकिन नौबरार त्रिपुरार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ तथा पिन्टू शर्मा पुत्र सुक्खू साकिन बड़सरा खालसा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ भटकते हुए मिले पूछने पर बताये दिलीप शंकर पुत्र त्रिभुवन राम ने हम सब को नौकरी के नाम पर सीमा यादव से विद्यालय में बाबू व चपरासी के भर्ती के लिए हम सभी से काफी रूपये लिये हैं। हम सबकी नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है। न तो हम लोगों द्वारा दिये गये रूपये को वापस कर रही है। हम सब को पूरा विश्वास हो गया है कि दिलीप शंकर व सीमा यादव दोनों छल, कपट करके नौकरी का झांसा देकर हम सबकी रकम हड़प लिये हैं। वह अपने आवास पर न तो मिली है न तो फोन उठाती है। ऐसे में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में छह साल की बच्ची से रेप:आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने ले गया
    Next Article
    रायबरेली में मार्टिन कॉइल से घर में लगी आग, VIDEO:लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड टीम 10 मिनट में पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment