Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत:बलरामपुर में सुबह से छाए काले बादल, आम के बाग से लौटते समय हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर जिले में शुक्रवार को मौसम बदल गया। एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक आम के बाग से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। करीब 11 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान लगभग साढ़े ग्यारह बजे जिला मुख्यालय से सटे धुशाह गांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास आकाशीय बिजली गिरी। छोटा धुशाह निवासी तीरथ (30) पुत्र संतराम उस समय आम के बाग से अपने घर लौट रहा था। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। तीरथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता संतराम भी मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई ऑटो चलाता है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हुई है। मौके पर टीम भेज दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। तेज आंधी और बारिश के कारण जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में रसोई गैस कीमतों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, महिलाओं ने भी हिस्सा लिया; ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    जौनपुर में किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली:मीरगंज में चपेट में आकार गई जान, शौच के दौरान मोबाइल पर बात करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment