Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आलमबाग में 67वां शारदीया दुर्गा पूजा:1959 से जारी है नवीन शारदीय उत्सव समिति की दुर्गा पूजा परंपरा, 21 अक्टूबर को होगा विसर्जन

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग स्थित कल्याण मंडप, आनंद नगर जेल रोड पर रविवार को नवीन शारदीय उत्सव समिति की ओर से 67वां शारदीय दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष अरोड़ा और राजेश कंधारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। समिति के प्रमुख संरक्षक एचपी दत्ता ने बताया कि वर्ष 1959 में स्थापित समिति की ओर से श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत 16 अक्टूबर को महाषष्ठी पूजा, देवी बोधन, आमंत्रण और प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुई। उन्होंने बताया कि आयोजन का समापन 21 अक्टूबर को होगा। इस दिन पूजा, दर्पण विसर्जन, पुष्पांजलि और शोभायात्रा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमिताभ चक्रवर्ती, महामंत्री तापस कांत घोष और कोषाध्यक्ष रंजय तालुकदार सहित अन्य सदस्य व अतिथि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सीजन में पहली बार टेम्प्रेचर 19°C रिकार्ड:हल्की धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, बारिश नहीं होगी
    Next Article
    बरेका में दुर्गा पूजा समारोह:महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की मां दुर्गा की आरती, रेलकर्मियों की खुशहाली की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment