Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP का भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन:मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मऊ जनपद में तालाब, चारागाह, सड़क किनारे की भूमि और खेल के मैदान जैसी सार्वजनिक संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सिंह ने कहा कि आम जनता द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकतर मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई की जाती है, जिससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि ग्राम ठकुरमनपुर, तहसील सदर स्थित सरकारी भूमि (खाता संख्या 161/0071, खसरा संख्या 1428 से 1433) पर भी अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी ने अपनी मांगों में जनपद की सभी सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराने, अवैध कब्जों को तत्काल हटाने और दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने की भी मांग की गई। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो जनहित में व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:इंस्टाग्राम पर डाली रील, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया…4 घंटे चला ड्रामा
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज:पारा 37°C पार, 39°C तक पहुंचने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment