Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी मेडिकल कोर की 262वीं वर्षगांठ मनाई:वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, खेल प्रतियोगिताएं और सैनिक सम्मेलन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज आर्मी मेडिकल कोर (AMC) की 262वीं वर्षगांठ एएमसी सेंटर और कॉलेज में उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस मौके पर कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने ‘श्रद्धांजलि’ युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस दौरान उन सैनिकों को याद किया गया, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। समारोह के तहत कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सैनिक सम्मेलन में दिया गया संदेश एक विशेष सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर का प्रशिक्षण बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि शांति और युद्ध दोनों स्थितियों में सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। भव्य सामाजिक संध्या के साथ समापन कार्यक्रम का समापन एएमसी सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स मेस में आयोजित भव्य सामाजिक संध्या के साथ हुआ। इसमें वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व अधिकारी और उनके परिवार शामिल हुए और इस अवसर को यादगार बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के ग्रीनलैंड स्कूल में धुएं से 26 बच्चे बीमार:11 बच्चे जिला अस्पताल रेफर, स्कूल के पास झाड़ियों में उठे जहरीले धुएं से बच्चों की हालत बिगड़ी
    Next Article
    सोनभद्र के डम-डम जंगल में महिला का शव बरामद:सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुटी, चोपन पुलिस ने निरीक्षण कर शिनाख्त शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment