Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा भोसले को भारत रत्न देने की मांग:बलिया में डॉ. अरविंद उपाध्याय ने की संगीतमय श्रद्धांजलि के साथ अपील

    3 hours ago

    1

    0

    मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले (90) को भारत रत्न देने की मांग बलिया में उठी है। यहां संगीत प्रेमियों ने उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की अपील की। संगीत शिक्षक डॉ. अरविंद नारायण उपाध्याय ने अपने शिष्यों के साथ आशा भोसले के गीतों का गायन कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि आशा भोसले करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं और उनके गीतों ने पीढ़ियों को प्रभावित किया है। 15 हजार से ज्यादा गीत, हर दौर में कायम जादू लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा भोसले ने फिल्मी और गैर-फिल्मी मिलाकर करीब 15-16 हजार गाने गाए हैं। हिंदी के साथ-साथ उनके भोजपुरी गीत भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हिट गानों की लंबी सूची उनके चर्चित भोजपुरी गीतों में ‘राजा तोरी बगिया में’, ‘बर जतन से पिंजरा बनवले’, ‘कजरी सुनावा सईयां’, ‘सुन ऐ भंवरा’ और ‘सांझ भईले अबहीं न अईले’ शामिल हैं। वहीं हिंदी में ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ओ मेरे सोना रे’, ‘दम मारो दम’ जैसे गानों ने उन्हें हर दौर में लोकप्रिय बनाए रखा। दशकों से दिलों पर राज, आज भी बरकरार लोकप्रियता आशा भोसले ने हर शैली के गीत गाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज गायिका के गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं। भारत रत्न देने की दोहराई मांग डॉ. अरविंद उपाध्याय ने कहा कि आशा भोसले का संगीत जगत में योगदान अतुलनीय है और उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए। संगीत प्रेमियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए सरकार से पहल करने की अपील की। इन फिल्मों से मिली पहचान ‘इन आंखों की मस्ती’ – फिल्म उमराव जान, 1981; गीत आशा भोसले, स्क्रीन पर रेखा ‘पिया तू अब तो आजा’ – फिल्म कारवां ‘ओ मेरे सोना रे’ – फिल्म तीसरी मंज़िल ‘कह दूं तुम्हें’ – फिल्म दीवार ‘आओ ना’ – फिल्म मेरे जीवन साथी, कलाकार राजेश खन्ना ‘सजना है मुझे’ – फिल्म सौदागर ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे’ – फिल्म शराबी ‘ले गई’ – फिल्म दिल तो पागल है, कलाकार करिश्मा कपूर ‘ढल गया दिन’ – फिल्म हमजोली ‘दम मारो दम’ – फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा, स्क्रीन पर जीनत अमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 38 डिग्री तक पहुंचेगा दिन का तापमान:हवा की सामान्य गति कराएगी गर्मी का अधिक अहसास, वायु गुणवत्ता भी प्रभावित
    Next Article
    लखनऊवासियों को 24 घंटे मिलेगा पानी:चिनहट वार्ड से हुई शुरुआत, पाइपलाइन का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment