Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए:सिर जलाया, दूसरा हिस्सा बेड के नीचे, तीसरा फ्रिज में छिपाया; थाने पहुंचकर अपराध कबूला

    5 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। मृतक की पहचान 31 साल की मोनिका के रूप में हुई है। वहीं आरोपी 35 साल का चिंतादा रविंद्र है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। सिर और हाथों को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। मोनिका का सिर गायब था। पुलिस को शक है कि रविंद्र ने उसे किसी दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया। पत्नी मायके गई थी, प्रेमिका को मिलने बुलाया था पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात एक टेक्निशियन है। कुछ हफ्ते पहले उसकी पत्नी अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर पर समय बिताने के लिए बुलाया था। जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने यह हत्या प्लानिंग के तहत की थी। उसने रविवार दोपहर मोनिका को घर बुलाया। शाम तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान रविंद्र ने मोनिका का दम घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक, रविंद्र और मोनिका 2021 में ‘मिंगल’ नामक डेटिंग ऐप पर मिले थे। इसके बाद दोनों अक्सर विशाखापट्टनम के अलग-अलग स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में मिलते थे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के अनुसार, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी ने दावा किया कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे। इसी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े भी होते थे। श्रद्धा वालकर हत्याकांड, आरोपी ने 35 टुकड़े किए विशाखापत्तनम का मर्डर केस श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह है। आफताब ने 18 मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। ------------- ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में पति ने बीच सड़क पत्नी का गला काटा: फिर कार से कुचला, मौके पर मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला काटा, फिर SUV से कुचल दिया। घटना के 2 वीडियो सामने आए है। घटना कलबुर्गी जिले के बल्लूरगी गांव के पास की है। वीडियो में आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है, जबकि महिला मदद के लिए चीखती नजर आती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel-Iran War: होर्मुज नाकेबंदी के प्लानर और IRGC नौसेना चीफ Alireza Tangsiri को इजरायल ने किया ढेर, अब हुई पुष्टि, ईरान को कितना बड़ा झटका?
    Next Article
    पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा:पटना DM चोर, डिप्टी CM गो बैक के नारे लगे; छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूछा- हमें क्यों नहीं बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment