Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवास योजना में धांधली का आरोप:उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने विकास भवन में प्रदर्शन किया

    5 hours ago

    2

    0

    मऊ। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पक्षपात का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनपद के रानीपुर, मोहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज और रतनपुरा ब्लॉकों में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके विपरीत, अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। यूनियन के प्रतिनिधि रामकुमार भारती ने बताया कि जिन लोगों ने प्रधान और सचिव को कथित तौर पर 'सुविधा शुल्क' नहीं दिया। उनके नाम सूची से हटा दिए गए। यूनियन ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी आवासहीन व्यक्तियों की सूची तैयार कर जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को सौंपी थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आवास लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी ब्लॉकों की आवास सूची को जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर सार्वजनिक किया जाए। इसके अलावा, संगठन द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी भी सार्वजनिक की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मार्च तक आवास सूची सार्वजनिक नहीं की गई, तो 25 मार्च 2026 को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 22 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत:ईंट उतारकर लौटते समय बछौरा के पास हुआ हादसा, परिवार में मातम पसरा
    Next Article
    बुलंदशहर में कवियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:राष्ट्र चेतना मिशन ने कवि सम्मेलन का किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment