Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब सिनेमा चौराहा नहीं भगवान गौतम बुद्ध चौक कहलाएगा:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने गौतम बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई शहर के सिनेमा चौराहे का नाम बदलकर अब 'भगवान गौतम बुद्ध चौक' कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस चौराहे पर स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती की उपस्थिति में मंत्री अग्रवाल ने चौराहे के गोलदारे के बीच स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया और दीप प्रज्वलित किया। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह भगवान गौतम बुद्ध चौक को सुसज्जित रूप से विकसित किया गया है, उसी तर्ज पर शहर के अन्य चौराहों को भी जल्द ही विकसित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी। चौराहे के चारों ओर राजस्थान से मंगाए गए लाल बलुआ पत्थर लगाए गए हैं। गोलदारे को विभिन्न प्रकार की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। अनावरण के बाद, कई लोग नवनिर्मित चौराहे के आसपास सेल्फी लेते देखे गए। मूर्ति के अनावरण के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। गोलदारे के अंदर लगी अलग-अलग रंगों की लाइटें भगवान बुद्ध की सफेद मूर्ति की सुंदरता को और बढ़ा रही थीं। इस अवसर पर रामप्रकाश शुक्ला, पंडित मैथिली शरण शास्त्री, प्रियम मिश्रा, रिंकू त्रिवेदी, रानू त्रिवेदी, अंबुज शुक्ला, हबीब लिट्टे, भानु सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण आग के बाद फायर विभाग ने चलाया अभियान:गाजियाबाद में एक सप्ताह तक आग से बचाव के लिए किया जाएगा जागरुक
    Next Article
    लखनऊ मेट्रो ने युवक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान:शृंगार नगर स्टेशन पर 3.80 लाख नकदी से भरा बैग छूटा, मालिक को वापस दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment