Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब UP-TET एग्जाम के लिए तीन मई तक होगा आवेदन:ओटीआर में सर्वर की समस्या के कारण आवेदन में हो रही दिक्कत, अभी तक 26 अप्रैल थी लास्ट डेट

    1 hour ago

    1

    0

    UP-TET यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए यदि आप भी आवेदन नहीं कर सके हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन अब तीन मई तक किया जा सकेगा। अभी तक इसके लिए लास्ट डेट 26 अप्रैल ही निर्धारित की गई थी। ओटीआर सर्वर में प्राब्लम होने की वजह से लगातार प्रतियोगी छात्र इसकी शिकायत आनलाइन कर रहे थे। वाराणसी के बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने इसके लिए प्रयागराज स्थित उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर डेट बढ़ाने के लिए अनुरोध कर रहे थे। इस समस्या को देखते हुए आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से डेट बढ़ाने की घोषणा की गई। अब नई डेट के अनुसार आनलाइन पंजीकृत, आवेदन, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई है। इसी तरह आठ मई तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। दो से चार जुलाई तक होगी यह परीक्षा यूपी में TET परीक्षा चार साल बाद होने जा रही है। 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दी गई थी। काफी जद्दोजहद के बाद यह परीक्षा 21 जनवरी 2022 को कराई गई थी। इसके बाद से अभी तक यह परीक्षा नहीं हो सकी थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा के इंतजार में थे। अबस परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होगी। इस बार जनरल और OBC के लिए फॉर्म फीस 2 हजार रुपए हैं। पिछली बार की तुलना में 800 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इस बार TET में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंप में केवल स्टूडेंट्स को बुलाता, मरीजों को नहीं:KGMU में फर्जी डॉक्टर हार्ट-टीबी स्पेशलिस्ट बनता था, कई कॉन्टैक्ट बनाए
    Next Article
    चित्रकूट के खोही में घर में आग:लाखों का सामान जला, परिवार को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment