Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट: रुड़की ने पेनाल्टी में टांडा को हराया:रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीता, अगला मुकाबला संभल से होगा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन रुड़की ने टांडा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा है। मैच के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार रस्तोगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। रुड़की और टांडा रामपुर के बीच खेले गए इस मुकाबले में रुड़की के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में रुड़की की टीम पूरी तरह हावी रही। मैच के 15वें मिनट में आदित्य ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 27वें मिनट में मोंटी ने दूसरा गोल कर रुड़की की बढ़त को 2-0 कर दिया। टांडा की टीम पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में टांडा की टीम ने शानदार वापसी की। मैच के 45वें मिनट में नदीम ने पहला गोल कर स्कोर 2-1 किया। इसके बाद 57वें मिनट में नदीम ने ही दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ, जिसमें रुड़की की टीम ने 5-4 से जीत हासिल की। इस मुकाबले में संतोष कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि शिवम और आदित्य लाइनमैन के तौर पर मौजूद रहे। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला अंबेडकर फुटबॉल क्लब और संभल के बीच कल शाम 4 बजे खेला जाएगा। इस अवसर पर मनोज कुमार, अभिषेक लाल, विकास कुमार, प्रमोद रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, महेश कुमार, नीरज चौहान, राजेंद्र कुमार, आकाश बाबू, अमित चौहान, कन्नौज, नितिन और इशू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का दीक्षांत समारोह:मेधावियों को मिले 90 पदक, मुख्य अतिथि बोले- चुनौतियों से आगे बढ़ अवसरों को खोजे
    Next Article
    इटावा में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ब्रेक बाइंडिंग से रुकी ट्रेन, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment