Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती की तैयारी में हुआ हादसा:हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जनपद के थाना रजपुरा क्षेत्र के सिंघोली पूर्वी गांव में मंगलवार को अंबेडकर जयंती की तैयारियों के दौरान एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। विद्युत पोल पर झंडा लगाते समय हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, दिनेश (पुत्र लेखराज) अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब का झंडा लगाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। ग्रामीणों ने उसे ऐसा करने से मना किया और खतरे के प्रति आगाह भी किया, लेकिन युवक ने उनकी बात अनसुनी कर दी। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया खंभे पर चढ़ते ही दिनेश अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल दिनेश को उपचार के लिए रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे संभल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे अवसरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में MSC छात्रा से सिपाही ने रेप किया, नौकरी और शादी का झांसा देकर फंसाया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सपा ने मनाई अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- हर जोन-सेक्टर में हो रहे कार्यक्रम, गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment