Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में ट्रैक्टर पलटने से 9 मजदूर घायल:भोजन कर ईंट-भट्ठे की ओर लौट रहे थे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित संतोष ब्रिक फील्ड/जायसवाल ईंट उद्योग के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए। यह घटना 13 फरवरी की रात लगभग 9 बजे हुई, जब मजदूर भोजन कर ईंट-भट्ठे की ओर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मजदूर बगल के गांव से भोजन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस ईंट-भट्ठे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बावली चौक रामलीला मैदान से होकर जाने वाली तिलकटांडा रोड पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। ट्रॉली में दर्जनों मजदूर सवार थे। घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बसपा नेता व ईंट व्यवसायी जयप्रकाश मौर्य को सूचना दी। सूचना मिलते ही जयप्रकाश मौर्य मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर ईंट उद्योग के संचालक बबलू जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय थाना जहांगीरगंज से कांस्टेबल अरविंद यादव, अमित चौहान और चंदन सोनकर भी मौके पर पहुंचे। घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीरगंज भेजा गया। घायलों में ट्रैक्टर चालक जितेंद्र, अर्जुन, फूलचंद, दिलीप, राजेंद्र सहित कई मजदूर शामिल हैं। इसके अलावा 4-6 वर्ष के बच्चे आदर्श, आशीष और प्रदीप भी चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आदर्श और आशीष के हाथ में चोट आई है। हालांकि, सभी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद ईंट उद्योग के मालिक और बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य मौके पर डटे रहे और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में एसआईआर फॉर्म जमा करने में परेशानी:ग्रामीणों ने कर्मचारी पर लापरवाही करने का आरोप लगाया
    Next Article
    फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त:फिसड्डी तहसीलों को लक्ष्य सुधारने की चेतावनी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment