Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में फर्जी प्रमाण पत्र से पाई नौकरी:शिक्षिका की सेवा समाप्त, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली एक शिक्षिका को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। थाना अलीगंज पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर की सहायक अध्यापिका के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तब सामने आया जब नगर के नेहरू नगर निवासी प्रतिमा पत्नी दिलीप कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिक्षिका के दस्तावेजों को फर्जी बताया, जिसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि शिक्षिका ने नौकरी के दौरान जो शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे, उनमें श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के नाम से जारी बीएड अंकपत्र भी शामिल था। संबंधित महाविद्यालय और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया। दोनों संस्थानों ने बीएड अंकपत्र को अमान्य और कूटरचित बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी स्पष्ट किया कि यह अंकपत्र विधिसम्मत नहीं है। इन खुलासों के बावजूद शिक्षिका लंबे समय तक सेवा में बनी रहीं और वेतन व अन्य सरकारी सुविधाएं लेती रहीं। विभाग ने कई बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आखिरकार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई नियुक्ति को अवैध मानते हुए शिक्षिका की सेवा नियुक्ति तिथि से ही समाप्त कर दी गई। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशनी सीट पर सपा से पहली पसंद योगेश कठेरिया:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार विपिन कठेरिया, बसपा से कमलेश कुमारी; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment