Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में गन्ना विभाग ने एडवाइजरी जारी की:चोटी बेधक कीट से फसल बचाने के उपाय बताए

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में गन्ना विभाग ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी गन्ने की फसल को चोटी बेधक (टॉप बोरर) और अर्ली सूट बोरर कीटों से बचाने के उपाय सुझाती है। जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने बताया कि इन दिनों गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट की दूसरी पीढ़ी का प्रकोप देखा जा रहा है। इस कीट की मादा शलभ चांदी जैसे सफेद रंग की होती है और इसके पीछे नारंगी रंग की रोवेदार संरचना पाई जाती है। यह कीट रात में गन्ने की पत्तियों की मध्य शिरा के पास 75 से 250 अंडे देती है, जिससे खुली हुई पत्तियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे प्रभावित क्षेत्रों के आसपास गन्ने की फसल की कड़ी निगरानी करें। यदि कीट की सूंडियां दिखाई पड़ें, तो प्रभावित पत्तियों को तुरंत तोड़कर नष्ट कर दें। रासायनिक उपचार के तौर पर, क्लोरोपाइरीफॉस 20 प्रतिशत ई.सी. घोल की 5.0 लीटर मात्रा को 1875 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से खेत में ड्रेंचिंग कर सिंचाई करने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, बुवाई के 45 दिन बाद प्रति हेक्टेयर की दर से फिप्रोनिल 40 प्रतिशत - इमिडाक्लोप्रिड 40 प्रतिशत डब्ल्यू.जी. की 500 ग्राम मात्रा अथवा क्लोरेन्ट्रानिलिप्रोल 8 प्रतिशत - थायोमथॉक्सम 17.5 प्रतिशत की 600 ग्राम मात्रा को 1000 लीटर पानी के साथ मिलाकर ड्रेंचिंग कर सिंचाई की जा सकती है। विभाग ने किसानों को इन कीटनाशकों का बार-बार उपयोग करने से बचने की चेतावनी दी है, क्योंकि इनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मिशन शक्ति 5.0 पर दी जानकारी
    Next Article
    IPL-बेंगलुरु ने दिल्ली को 176 रन का टारगेट दिया:फिल सॉल्ट का अर्धशतक, अक्षर, कुलदीप, एनगिडी को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment