Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर चला अभियान:307 किलो खाद्य पदार्थ जब्त, 12 नमूने जांच को भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया और मिलावट के संदेह में कुल 12 खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अभियान के तहत, अयोध्या रोड मीरानपुर अकबरपुर स्थित शिवम ट्रेडर्स से लगभग 222 किलोग्राम छेना रसगुल्ला और मुस्कान ट्रेडर्स से लगभग 85 किलोग्राम खोया जब्त किया गया। इन प्रतिष्ठानों द्वारा क्रय बिल प्रस्तुत न करने के कारण मिलावट का संदेह हुआ। इसके अतिरिक्त, मित्तूपुर रोड जलालपुर की मद्धेशिया मिल्क डेयरी से लगभग 30 किलोग्राम पनीर और रफीगंज जलालपुर के स्वामीनाथ से लगभग 25 किलोग्राम खोया अस्वस्थकर स्थिति में पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस प्रकार कुल 307 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और 55 किलोग्राम नष्ट किए गए। जांच के लिए कुल 12 नमूने संग्रहित किए गए। इनमें शहजादपुर की राज नमकीन से खोया, मीरानपुर अकबरपुर के मुस्कान ट्रेडर्स से सफेद छेना रसगुल्ला और शिवम ट्रेडर्स से खोया शामिल हैं। मिझौड़ा बाजार की कृष्णा डेयरी से खोया, यादवनगर चौराहा की यादव अमूल बानस डेयरी से मिश्रित दूध, मित्तूपुर रोड जलालपुर की मद्धेशिया मिल्क डेयरी से पनीर के नमूने भी लिए गए। अन्य नमूनों में नेवादा चौराहा के शंकर स्वीट हाउस से बर्फी, पलई रामनगर अकबरपुर के दिनेश कुमार से बर्फी, सुलेमपुर टांडा के प्रदीप कुमार से मिल्ककेक, सूरापुर के संतोष कुमार से बर्फी, निषादनगर अशरफपुर किछौछा के अजय कुमार गुप्ता से पेड़ा और रफीगंज जलालपुर के स्वामीनाथ से खोया शामिल हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूनों में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो. नसीम खान और संतोष कुमार वर्मा भी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी: PSIT कॉलेज के पास जंगल में लगी आग:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई
    Next Article
    शामली में कूड़ा घर की जमीन पर दबंगों का कब्जा:आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment