Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में सर्राफा व्यवसायी से 7 लाख की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर जेवर छीने, पुलिस संदिग्ध बताकर जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी से लूट की घटना सामने आई है। पटना मुबारकपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर लगभग 7 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि प्रथम दृष्ट्या इसे संदिग्ध मान रही है। आलापुर थाना क्षेत्र के भीमावल गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि वह बसखारी की एक सुनार की दुकान से लगभग 7 लाख रुपये के हार, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य जेवरात लेकर अपनी बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान पटना मुबारकपुर के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही बदमाशों ने असलहा दिखाकर रोहित शर्मा की बाइक की डिक्की से जेवर निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आलापुर थानाध्यक्ष रितेश पांडे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पांडे भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। रोहित शर्मा के अनुसार, घटना लगभग दोपहर 12 बजे हुई थी, लेकिन वह हड़बड़ाहट में घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर रामनगर बाजार स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे। वहां से उन्होंने बसखारी के उस दुकानदार को सूचना दी, जिससे उन्होंने जेवरात लिए थे। थानाध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीकेंड पर बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:मंदिर के बाहर लगी 2 KM लंबी लाइन, गर्मी से बचाव के लिए लगा है जर्मन हैंगर
    Next Article
    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, गिरे ओले:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment