Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता गौरव खन्ना ने कानपुर पीएसी में दिया सफलता का:जवानों से कहा- 'खुद की रिस्पेक्ट कीजिए और हमेशा ऊपर रहिए'

    3 hours ago

    2

    0

    अभिनेता गौरव खन्ना ने सोमवार को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में जवानों और प्रशिक्षुओं के बीच सफलता, अनुशासन और आत्मविश्वास का मंत्र साझा किया। सेनानायक बी बी चौरसिया की मौजूदगी में एक विशेष कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जवानों को प्रेरणा, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौरव खन्ना ने पीएसी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हताश नहीं होना चाहिए। उन्होंने जवानों को संदेश दिया कि निरंतर मेहनत, बड़ा विजन और खुद पर विश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। खन्ना ने अपने संबोधन में कहा, “खुद की रिस्पेक्ट कीजिए और अपनी नजर में हमेशा ऊपर रहिए।” उन्होंने जवानों को यह भी याद दिलाया कि समाज और बच्चे उन्हें आदर्श मानते हैं, इसलिए उनका आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहना ही व्यक्ति की असली महानता होती है। उनके संबोधन के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशिष्ट अतिथि डॉ. कीर्ति गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण, मातृत्व और निःसंतानता जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निःसंतानता कोई अभिशाप नहीं, बल्कि सही चिकित्सा और सकारात्मक सोच से इसका समाधान संभव है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और जीवन में श्रद्धा व लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधा भेंट कर की गई, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अंत में सेनानायक बी बी चौरसिया ने अतिथियों और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वाहिनी अपने जवानों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचबीटीयू में छात्र गुट भिड़े, दो छात्रों के सिर फटे:प्राक्टोरियल बोर्ड ने बयान दर्ज किए, हॉकी से किया गया हमला
    Next Article
    ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया:डंडा मारकर गिराते थे फोन, 2 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment