Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अचानक ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, 90 मिनट में यूक्रेन पर क्या सीक्रेट बात हो गई?

    10 hours ago

    1

    0

    दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई है। क्या यह एक इशारा है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध अब कभी भी रुक सकता है? आखिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ इस फोन कॉल पर क्या बातचीत की जिसको लेकर पूरी दुनिया की कूटनीति में हलचल मची हुई है। अगले हफ्ते तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को फोन घुमाया है और करीब डेढ़ घंटे यानी कि 90 मिनट तक उनसे बातचीत की है और अब इस बातचीत के कई सारे अहम पहलू सामने आ रहे हैं। दरअसल क्रेमलिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उषाकोब के मुताबिक ट्रंप ने एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने में मदद की पेशकश की है। इसे भी पढ़ें: Khamenei के जनाजे में दिखा Iran का गुस्सा, Trump का पुतला फंदे से लटकाया, गूंजे 'मौत' के नारेट्रंप ने साफ कहा कि वह इस लंबे और खूनी संघर्ष का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। इसके लिए हर संभव कोशिश करने को ट्रंप तैयार हैं। दूसरी तरफ क्रिमलिन ने इस बातचीत को सकारात्मक और रचनात्मक बताया है। हालांकि रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी शांति समझौते में उसके रणनीतिक हितों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को प्राथमिकता देनी होगी। इस बातचीत में पुतिन ने ट्रंप से कहा है कि स्थाई समाधान तभी संभव है जब रूस की मूल मांगों को गंभीरता से लिया जाए। फोन कॉल के दौरान दोनों नेताओं के बीच सिर्फ शांति की ही बात नहीं हुई बल्कि युद्ध के मौजूदा हालात पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। पुतिन ने ट्रंप को युद्ध के मैदान की स्थिति से अवगत कराया और दावा किया कि रूसी सेना ने डोनेस्क के इलाके में कुशियाका पर कब्जा कर लिया है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमर जेलेंस्की और यूक्रेनी सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया है। इसे भी पढ़ें: टूट गया भ्रम, ईरानियों ने जनाजे में दिखाया ऐसा कुछ, ट्रंप के उड़ गए तोते!वहीं रूस ने यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों पर तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि रूसी तेल प्रतिष्ठानों पर हमले कर इस संघर्ष को भड़काया जा रहा है। इस बातचीत का एक दिलचस्प पहलू यह भी निकल कर आ रहा है कि ट्रंप ने अपने दो विशेष दूत यानी कि सीविटक और जेरेट कुशनर का भी जिक्र किया है। उन्होंने पुतिन से कहा कि यह दोनों प्रतिनिधि लगातार समाधान तलाशने में लगे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर फिर से मॉस्को का दौरा भी कर सकते हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादमीर जेलस्की का रुख भी पहले के मुकाबले कुछ बदला हुआ दिखाई दिया है। उन्होंने ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया है और कहा है कि अब युद्ध समाप्त होने की वास्तविक संभावनाएं दिखने लगी हैं। जेलस्की का मानना है कि अमेरिका अगर ढरता से आगे बढ़े तो इस युद्ध को रोका जा सकता है। यानी करीब 90 मिनट तक चले इस बातचीत में सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि ईरान का मुद्दा भी शामिल रहा। पुतिन ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बातचीत के आखिर में पुतिन ने एक बार फिर ट्रंप को मॉस्को आने का न्योता दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप और पुतिन की यह बातचीत किसी बड़े बदलाव का संकेत है? क्या रूस और यूक्रेन का युद्ध जो जारी है अभी वो वास्तव में खत्म होने की ओर आगे बढ़ रहा है या फिर सिर्फ यह बातचीत का एक दौर था। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को मिलेगा यूरेनियम का बंपर खजाना, होने वाली है बड़ी डील!
    Next Article
    सुनो मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त, नेतन्याहू ने जेडी वेंस के एकमात्र सहयोगी वाले दावे को नकारा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment